लातेहार: योग्य विद्यार्थियों को समय पर मिले सभी सरकारी योजनाओं का लाभ : उपायुक्त
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति, छात्र नामांकन, अपार आईडी, आधार कार्ड, पीएम पोषण योजना और छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई।