खंडवा नगर: नगर निगम के काम पर लगा स्टे, पार्किंग इमरजेंसी के लिए 5.05 एकड़ जमीन खाली रखने के निर्देश
हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य खंडपीठ ने खंडवा स्थित मां नवचंडी मेला भूमि (5.05 एकड़) पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे दुकानों के निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने 8 अप्रैल को मीना वर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मेला क्षेत्र की सीमा दीवार (बाउंड्रीवॉल) और सड़क के बीच किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं