मोहनलालगंज: नगराम पुलिस ने बैंक-एटीएम की सुरक्षा पर अलर्ट किया, संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में थाना नगराम पुलिस ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बैंक/एटीएम के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी परखी गई। पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सू