श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे सऊदी अरब से जब एक युवक का शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में गमगीन माहौल है। मृतक की पहचान लाढ़पुर निवासी प्रभु भगत के पुत्र नागेश्वर भगत के रूप में हुई है। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां जुट गई। एक महीने पूर्व ही वह सऊदी अरब कमाने गया था।