अशोक नगर: राजतला गांव में शादी के 4 महीने बाद करंट लगने से पति की मौत, ससुराल वाले नवविवाहिता को कर रहे परेशान
अशोकनगर जिले के राजतला गांव एक युवक की शादी के चार माह बाद करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष नवविवाहिता को परेशान कर रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में पहुंची गुना निवासी पीड़िता मधु कुशवाहा ने बताया कि उसकी 5 जून को शादी राजतला गांव निवासी अंकित कुशवाहा से हुई थी।