चकरनगर: चकरनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, एसडीएम व सीओ ने दिए निर्देश
होली और महाशिवरात्रि को लेकर आज सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे चकरनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है। सभी लोग इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाएं, लेकिन किसी तरह का माहौल खराब न हो सके।एसडीएम ने सभी धर्म के लोगों से आपस में भाई चारा बनाए रखने की अपील की