चकरनगर: क्या मादा तेंदुआ शावक के वियोग में घूम रही है? ग्रामीणों में दहशत
तेंदुए के शावक को सैंक्चुरी टीम लायन सफारी ले गई लेकिन उसका कुनबा यहाँ के वाशिंदों को रातभर सोने नही दे रहा है। बीती रात्रि वन रेंज के समीप अंबेडकरनगर मोहल्ले में एक तेंदुआ घुर्राता हुआ गुजर रहा था।ग्रामीणों ने पुलिस से लेकर वन कर्मियों को सूचना दी तत्काल दोनों विभाग मौके पर पहुंचे लेकिन तेंदुआ जंगल की तरफ बढ़ गया रविवार दोपहर 3 बजे वन दरोगा ने जानकारी दी।