सदर: सिगरा स्थित भारत सेवा आश्रम के सामने फिर धंसी सड़क, हादसे का खतरा बढ़ा
वाराणसी। भारत सेवा आश्रम के सामने फल मंडी वाली सड़क एक बार फिर धंस गई, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी अमन के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी सड़क धंसी थी, जिसे राज्यपाल के आगमन से पहले जल्दबाजी में ठीक कराया गया था। अब दोबारा सड़क धंसने के साथ जलभराव की स्थिति बन गई है।