करौली: सुंदर पुरा आवास पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण
विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने अपने निजावास सुंदर पुरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार शाम 4:00 बजे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के गांवों से पहुंचे लोगों ने विधायक दर्शन सिंह गुर्जर को बिजली पानी सड़क की समस्याओं से अवगत करवाया।जिस पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समाधान करवाने के निर्देश दिए।