बालोद: 40 पौवा शराब के साथ एक गिरफ्तार, 1 किलो गांजा और स्कूटी के साथ दो आरोपी पकड़े; ₹74,300 का माल जब्त
Balod, Balod | Aug 16, 2026 बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब और गांजा के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम कोरगुड़ा में एक आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब बरामद की, जबकि ग्राम तरौद में दो आरोपियों के पास से 1.86 किलोग्राम गांजा और घटना में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई।