ग्वालियर गिर्द: यूजीसी बिल के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन, बाल भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी बिल के विरोध में शुक्रवार दोपहर 1 बजे स्वर्ण समाज के युवाओं और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। बाल भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस रैली के दौरान कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा, वहीं प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।