प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई में 4 ग्राम MD के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक की गई जब्त
प्रतापगढ़। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना प्रतापगढ़ ने कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकार