सदर: सारनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 19 मुकदमों वाला शातिर चोर चीकू गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
वाराणसी: थाना सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन चर्चित चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर चित्रांश खरवार उर्फ चीकू (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फरीदपुर अंडरपास के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 110.5 ग्राम पीली धातु का बिस्किट, 643 ग्राम सफेद धातु का बिस्किट, एक सोनी डीएसएलआर कैमरा और ₹67 हजार नकद बरामद किए हैं।