गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ओल्ड डीसी ऑफिस कैंपस में महासंघ भवन में संगोष्ठी का किया गया आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को 2 बजे ओल्ड डीसी ऑफिस कैंपस स्थित महासंघ भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अमर किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस संगिष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन एवं संरक्षक रूपलाल महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।