गिरिडीह: अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई ने भंडारीडीह रोड स्थित भवन में मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा गुरुवार को 2 बजे से भंडारीडीह रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा तथा नेतृत्व मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया l कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर किया गया l