शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से वांछित काकानगर निवासी युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 2, 2026 शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि SP के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने वारंट के आधार पर कोर्ट से वांछित चल रहे शहर के मोहल्ला काका नगर निवासी विकास कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।