खंडवा नगर: रास्ते की शिकायत पर आक्रोश जताने वाले किसान को भेजा जेल, ₹1 लाख के मुचलके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने छोड़ा
जनसुनवाई में खेत के लिए रास्ते की मांग कर रहे आक्रोशित किसान पिता-पुत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने केस दर्ज कराकर जेल भेज दिया। किसान तीन साल से अपनी जमीन का रास्ता बंद किए जाने से परेशान था। किसान ने कहा कि 25 बार शिकायत कर चुका हूं, एसडीएम कोर्ट से प्रकरण भी जीत चुका हूं। मामला छैगांवमाखन तहसील तहसील के ग्राम बरूड़ का है।