वारासिवनी: पुसुटोला डंडूटोला में अवैध शराब से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विधायक को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पुसुटोला और डंडूटोला में अवैध कच्ची-पक्की शराब बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब बेचने से मना करने पर झूठी शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं।