इकौना: मोहनीपुर के पास 2 वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए घायल
मोहनीपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।वहीं हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हैं।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को भिनगा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा की एक्सयूवी और टेंपो वाहन में आमने-सामने टक्कर हुई है।