इकौना: इकौना थाना गेट से धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, शेष अभियुक्तों की तलाश कर रही पुलिस
जलसाजी से जमीन बेचकर रूपये ठगी करने का एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।जबकि तीन अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही।दरअसल आरोप है की एक ही जमीन को 4 लोगों ने दो अलग-अलग जमीन बताकर 25 लाख रुपए पीड़ित से ठग लिया था। फिलहाल ठगी कब हुई और किस दिन ठगी को लेकर तहरीर दी गयी और कब मामला दर्ज हुआ यह पुलिस स्पष्ट नहीं बता पाई।