इकौना: मलौना खासियारी गांव के निकट राप्ती नदी से बरामद हुआ तीन दिन पहले खेत गए लापता बुजुर्ग का शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बीते 24 नवंबर को घर से खेत देखने निकले बुजुर्ग व्यक्ति वापस घर नहीं लौटे, वहीं 25 नवंबर को पुलिस को मामले में तहरीर दी गई थी और गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वहीं परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका भी जताई जिस पर पुलिस ने NDRF की टीम के मदद से नदी में तलाश कराया, वहीं आज बुजुर्ग व्यक्ति का नदी से शव बरामद कर लिया गया जबकि पुलिस कार्रवाई में जुटी है।