इकौना: पथरहवा तिलकपुर के पास अर्धनिर्मित मकान से एक आरोपी को पुलिस ने 9.80 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, एक वाहन किया सीज
नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती पुलिस ने एक आरोपी को अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से 9.80 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुआ है।जबकि बरामद एक वाहन के बैध कागजात न होने पर उसे भी सीज किया गया है। वहीं पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।