इकौना: खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, भेजा गया अस्पताल
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो लोगों में से एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।