केसली: सर्मथन मूल्य पर 1 लाख 51 हजार 595 मीट्रिक टन धान की खरीद, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी
Kesli, Sagar | Dec 10, 2024 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 9 हजार 554 किसानों से 1 लाख 51 हजार 595 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1245 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जाएगा ।