केसली: जनपद पंचायत कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
Kesli, Sagar | Dec 4, 2024 जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ चौकीदार तेजराम पटेल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोती गौंड एवं जनपद कार्यालय का स्टाफ, मनरेगा स्टाफ, सचिव एवं सहायक सचिव उपस्थित रहे ।