कासगंज: कासगंज में महिला का जेवरात वाला बैग ई-रिक्शा में छूटा, पुलिस ने CCTV से रिक्शा चालक को खोजकर लौटाए आभूषण
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के बागोन निवासी राधा पाल पत्नी सुनील और पिंकी कुमारी पत्नी वीरपाल सिंह 27 अप्रैल को कासगंज आई थीं। वे कासगंज बस स्टैंड से लेकर नगला थाना स्थित अपनी ननद के घर जा रही थीं। महिला ने अपना बैग ई-रिक्शा की छत पर रख दिया था। पुलिस ने बैग बरामद कर महिला को सौपा है।