महोबा: सेवायोजन सभागार में मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया, शिक्षकों को मिले प्रतीकात्मक कार्ड
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 सेवायोजन कार्यालय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा की जानकारी दी गई। 20 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच एमओयू का शुभारंभ हुआ।