भभुआ: 21 मार्च को सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पिता-पुत्र के परिजनों को भभुआ बीडीओ ने सहायता राशि का चेक दिया
Bhabua, Kaimur | Apr 11, 2026 21 मार्च को चांद पथ मानव भारती हेरीटेज स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई थी। आज शनिवार को 2 बजे बसपा के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के नउवाझोटी गांव निवासी 39 वर्षीय मनोज कुमार अपने पुत्र 12 वर्षीय इब्राहिम कुमार को मोटरसाइकिल से कान के ऑपरेशन का चंदौली से दवा करा कर घर लौट रहे थे।