एक लाख फॉलोअर्स पूरे, आपका प्यार ही हमारी ताकत!
अररिया लाइव न्यूज़ के फेसबुक पेज पर 1 लाख फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में केक काटकर जश्न मनाया गया।
इस खास मौके पर पत्रकार संघ अररिया के जिला अध्यक्ष राकेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ETV भारत उर्दू के पत्रकार आरिफ इकबाल (दरभंगा) मौजूद रहे।
इस अवसर पर अररिया लाइव के संस्थापक मोहम्मद जसीमुद्दीन, रिपोर्टर आमिर रेज़ा सहित अन्य पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि की खुशी साझा की।
यह कामयाबी सिर्फ अररिया लाइव की नहीं, बल्कि आप सभी दर्शकों के प्यार और विश्वास की जीत है।
आपका साथ, आपका विश्वास और आपका प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम आगे भी जनता की आवाज़ बनकर, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करते रहेंगे।
क्योंकि हमारा वादा है—जो सच है, वही दिखाते हैं!
आप सभी का दिल से शुक्रिया!
आपका अपना — अररिया लाइव न्यूज़ परिवार।
#ArariaLive #1LakhFollowers #ThankYou #ArariaNews #जो_सच_है_वही_दिखाते_हैं
Araria, Araria | Oct 15, 2026