बांगरमऊ: आसीवन में खेत में पानी लगाने के पैसे मांगने पर पिता-पुत्र ने युवक को पीटा, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में सिंचाई के पैसे मांगना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि बकाया 500 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 48 वर्षीय काम्ता सिंह की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि काम्ता सिंह ने अपनी बोरिंग से खेत की सिंचाई की थी, जिसके कुल 900 रुपए बनते थे। घटना शाम 6 बजे के करीब क