पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र के कैथूदा गांव में घर मे बंधी बकरी पर वन्य जीव ने किया हमला हुई मौत महिला बाल बाल बची
Pipalda, Kota | Apr 14, 2024 जिले के खातोली क्षेत्र के कैथूदा गांव में आज एक घर मे वन्य जीव ने घुस कर वहाँ बंधी बकरी पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गयी।उसको बचाने आयी महिला पर भी वन्य जीव ने हमले का प्रयास किया तो उसने भागकर अपनी जान बचाई। कैथूदा गांव में रामावतार भील के मकान पर यह घटना हुई।जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल था।बकरी को बचाने आयी महिला इस वन्यजीव को लेपर्ड बताया है।