बासोदा: बिजली कंपनी की बड़ी कार्रवाई: ₹1 लाख वेतन पाने वाला लाइनमैन ही निकला बिजली चोर
गंजबासौदा मे 'बिजली चोरी रोको' अभियान के तहत बिजली कंपनी ने अपने ही विभाग के एक लाइनमैन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। बरेठ क्षेत्र में पदस्थ लाइनमैन को संजय गांधी स्मृति कॉलेज के पीछे स्थित उनके निवास पर सीधे पोल से कट लगाकर बिजली जलाते पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिमाह करीब 1 लाख रुपए वेतन पाने वाले इस कर्मचारी के घर पर कोई मीटर ही नहीं