चूरू: एनएच-52 पर कार से 2.3 किलो नशीला पदार्थ बरामद, पंजाब और हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू में कोतवाली पुलिस और डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-52 पर होटल झंकार के पास एक कार को रोककर तलाशी ली।