Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
No video available

पीएम आवास योजना की मौत, नहीं मिले मकान। पाण्डुर्ना के ग्रामीणों ने छिंदवाड़ा पहुंचकर कलेक्टर से मांगे पक्के मकान।#KKC

166k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Mar 8, 2022

MORE NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड तामिया में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण का दिया गया संदेश
============================================================

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड तामिया में 25 जून से 30 जून तक बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के मार्गदर्शन में विकासखंड तामिया में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
        कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं नदी पूजन कर किया गया। संवाद में उपस्थित जनों को बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अभियान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश को बताया गया कि हमें कैसे धरती को हरा-भरा करना है। उपस्थित सभी लोगों ने संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा वर्षा जल संरक्षण एवं जल को धरातल में अधिकाधिक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के श्री प्रदीप उइके, प्रस्फुटन सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड तामिया में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित जल संरक्षण का दिया गया संदेश ============================================================ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड तामिया में 25 जून से 30 जून तक बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के मार्गदर्शन में विकासखंड तामिया में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं नदी पूजन कर किया गया। संवाद में उपस्थित जनों को बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अभियान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश को बताया गया कि हमें कैसे धरती को हरा-भरा करना है। उपस्थित सभी लोगों ने संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा वर्षा जल संरक्षण एवं जल को धरातल में अधिकाधिक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के श्री प्रदीप उइके, प्रस्फुटन सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में जल संगोष्ठी का हुआ आयोजन
=============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा की विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया एवं मेंटर्स के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान, जो 19 मार्च से 30 जून तक संचालित है, के अंतर्गत लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
      संगोष्ठी में जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, वर्षा जल संचयन, पौधारोपण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संगोष्ठी के उपरांत छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित धुबघट नदी में सभी विद्यार्थियों के साथ नदी की साफ-सफाई की गई तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
       इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश उइके, श्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री कुंजबिहारी वर्मा, श्री दिनेश साहू, मेंटर्स श्री राजेश तिवारी, श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी, डॉ.आर.के. मालवी, श्रीमती बैजंती पवार सहित नवांकुर स्वामी विवेकानंद समिति के पदाधिकारी तथा एम.एस.डब्ल्यू. एवं बी.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में जल संगोष्ठी का हुआ आयोजन ============================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा की विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया एवं मेंटर्स के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान, जो 19 मार्च से 30 जून तक संचालित है, के अंतर्गत लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। संगोष्ठी में जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, वर्षा जल संचयन, पौधारोपण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संगोष्ठी के उपरांत छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित धुबघट नदी में सभी विद्यार्थियों के साथ नदी की साफ-सफाई की गई तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश उइके, श्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री कुंजबिहारी वर्मा, श्री दिनेश साहू, मेंटर्स श्री राजेश तिवारी, श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी, डॉ.आर.के. मालवी, श्रीमती बैजंती पवार सहित नवांकुर स्वामी विवेकानंद समिति के पदाधिकारी तथा एम.एस.डब्ल्यू. एवं बी.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
===============================================================

मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का समापन सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय नोडल अधिकारी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस योजना छिंदवाड़ा डॉ.पी.एन.सनेसर थे। विशिष्ट अतिथियों में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के सहायक कुलसचिव श्री अमन अग्रवाल, श्री राजेश पाटिल, भारतीय थल सेना सूबेदार तथा भारतीय थल सेना के भूतपूर्व सूबेदार श्री मोहन घंगारे उपस्थित थे।
      इस अवसर पर 45 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने वाले पुरुष एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के नियंत्रणकर्ता अधिकारी एवं सहायक संचालक श्री संगीत देशमुख ने बताया कि 45 दिवस तक सैद्धांतिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत कुल 160 अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह ने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण का पूर्ण उपयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन =============================================================== मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का समापन सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय नोडल अधिकारी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस योजना छिंदवाड़ा डॉ.पी.एन.सनेसर थे। विशिष्ट अतिथियों में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के सहायक कुलसचिव श्री अमन अग्रवाल, श्री राजेश पाटिल, भारतीय थल सेना सूबेदार तथा भारतीय थल सेना के भूतपूर्व सूबेदार श्री मोहन घंगारे उपस्थित थे। इस अवसर पर 45 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने वाले पुरुष एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के नियंत्रणकर्ता अधिकारी एवं सहायक संचालक श्री संगीत देशमुख ने बताया कि 45 दिवस तक सैद्धांतिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत कुल 160 अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह ने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण का पूर्ण उपयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

अमृत हरित अभियान-2026 के तहत सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
==============================================================

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के तत्वावधान तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं श्री आशीष साहू के मार्गदर्शन में अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत मॉडल फ्यूचर संस्था परिसर में आज सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की वार्ड क्रमांक-7 नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा लोधी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एनयूएलएम सिटी मैनेजर श्री उमेश प्यासी, श्री ऋषभ, मॉडल फ्यूचर संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सह-सचिव श्री शैलेंद्र उज्जवने, सदस्य श्रीमती कुसुम (कोशिमा) रजक, स्व-सहायता समूह की प्रतिनिधि श्रीमती वंदना भट्ट पगार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश लिल्हारे, नगर निगम छिंदवाड़ा के समिति समूहों के सदस्य, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
       प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा कागज की लुगदी, गोबर एवं मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल में लगभग 14 प्रकार के स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध बीजों का उपयोग किया गया। साथ ही पारंपरिक गोल आकार के अतिरिक्त विभिन्न आकर्षक आकारों में भी सीड बॉल बनाए गए, ताकि बच्चों और युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।
      यह पहल एक साथ स्वच्छता, रीसायकल, पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इसे जनभागीदारी आधारित हरित अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तैयार किए गए सीड बॉल आगामी वर्षा ऋतु में विभिन्न स्थानों पर विसर्जित कर हरियाली बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रही है।

अमृत हरित अभियान-2026 के तहत सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ============================================================== नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के तत्वावधान तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं श्री आशीष साहू के मार्गदर्शन में अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत मॉडल फ्यूचर संस्था परिसर में आज सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की वार्ड क्रमांक-7 नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा लोधी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एनयूएलएम सिटी मैनेजर श्री उमेश प्यासी, श्री ऋषभ, मॉडल फ्यूचर संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सह-सचिव श्री शैलेंद्र उज्जवने, सदस्य श्रीमती कुसुम (कोशिमा) रजक, स्व-सहायता समूह की प्रतिनिधि श्रीमती वंदना भट्ट पगार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश लिल्हारे, नगर निगम छिंदवाड़ा के समिति समूहों के सदस्य, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा कागज की लुगदी, गोबर एवं मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल में लगभग 14 प्रकार के स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध बीजों का उपयोग किया गया। साथ ही पारंपरिक गोल आकार के अतिरिक्त विभिन्न आकर्षक आकारों में भी सीड बॉल बनाए गए, ताकि बच्चों और युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके। यह पहल एक साथ स्वच्छता, रीसायकल, पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इसे जनभागीदारी आधारित हरित अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तैयार किए गए सीड बॉल आगामी वर्षा ऋतु में विभिन्न स्थानों पर विसर्जित कर हरियाली बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रही है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

युवा संगम के अंतर्गत रोजगार मेले में 157 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
=============================================================

मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जून 2026 में 24 जून 2026 को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियों एवं 216 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
      कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 157 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 रुपये से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा।
       इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

युवा संगम के अंतर्गत रोजगार मेले में 157 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन ============================================================= मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जून 2026 में 24 जून 2026 को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियों एवं 216 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 157 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 रुपये से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

पीएम आवास योजना की मौत, नहीं मिले मकान। पाण्डुर्ना के ग्रामीणों ने छिंदवाड़ा पहुंचकर कलेक्टर से मांगे पक्के मकान।#KKC - Chhindwara Nagar News