गौरिहार में आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ की बैठक, ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
गौरिहार। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ छतरपुर के तत्वावधान में गौरिहार विकासखंड में अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा एक माह पूर्व अतिथि शिक्षकों को 10 आकस्मिक अवकाश (सीएल) और 38 प्रतिशत मानदेय वृद्धि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने विभागीय परीक्षा, 12 माह की सेवा, अनुभव का लाभ और लंबित मानदेय के समय पर भुगतान की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र आदेश जारी नहीं होने पर संघ संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने भी संघ को सम
Buxwaha, Chhatarpur | Sep 29, 2026