कसिया: लबनिया फोरलेन पर पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल हुआ रेफर
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव लबनिया में फोरलेन पर पैदल जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल मोहन चौहान उम्र 25 वर्ष पुत्र मंगरु चौहान निवासी बनवरिया थाना तमकुहीराज फोरलेन पर लबनिया में स्थित एक ढ़ाबे पर काम करता है। वह घर से पैदल ढ़ाबे पर जा रहा था कि लबनिया में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मार कर फरार हो गया।