कसिया: प्रधानाध्यापक को करनी पड़ रही विद्यालय की सफाई, ग्राम प्रधान व सफाईकर्मी की नहीं पड़ती नजर, वीडियो वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। उक्त वीडियो फाजिलनगर विकास खण्ड के गांव बनकटा बाजार का बताया जा रहा है। लोग वीडियो को वायरल कर यह कह रहे कि विद्यालय में आने वाले बच्चे किसी दुर्घटना के शिकार न हो, इस लिए प्रधानाध्यापक खुद विद्यालय में लगे पानी को निकालने और कीचड़ को साफ कर रहे। सफाईकर्मी या ग्राम प्रधान की नजर नहीं पड़ रही।