कसिया: बिरवट कोहनवलिया में नारायणी नदी के बंधे पर बन रहे दबाव की सूचना पर पहुँचे एसडीएम, दिया निर्देश
बिरवत कोहनवलिया में नारायणी नदी के बंधे पर बन रहे पानी के दबाव की सूचना पर एसडीएम तमकुहीराज विकास चन्द्र ने पहुँच कर उसका निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। नारायणी नदी में पानी कम होने और फिर अचानक बढ़ने के कारण बंधे पर लगातार दबाव बन रहा। इसी क्रम में बिरवत कोहनवलिया में नदी के बंधे पर बन रहे दबाव और ग्रामीणों की बढ़ रही।