कसिया: चौराखास पुलिस ने दिल्ली से चुराई गयी बाइक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
चौराखास थाने की पुलिस ने दिल्ली से चुराई गयी बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। चौराखास थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ दिल्ली के प्रशांत विहार जिला रोहणी से चुराकर लाये गये बाइक के साथ सगीर अंसारी पुत्र जियारत अली अंसारी निवासी कोइरी टोलवा थाना नौतन जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।