कसिया: तमकुही समउर मार्ग पर डुभा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, 03 गम्भीर
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुही समउर मार्ग पर डुभा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति दुर्गेश पासवान उम्र 35 वर्ष पुत्र रामायण पासवान निवासी नरहवा किरथ पट्टी थाना विशुनपुरा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि संदीप गौड़ पुत्र राजेश गौड़ निवासी बड़हरा, अजय पुत्र राजकुमार निवासी मिरबिहार थाना पटहेरवा व आदित्य निवासी हरपुर बाजार गम्भीर रूप से घायल हो गये है।