करछना: 4 माह से प्रभारी विहीन संचालित हो रही भीरपुर पुलिस चौकी, जिम्मेदार बेखबर
करछना थाना से संचालित भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर चार महीने से इंचार्ज की तैनाती नहीं की गई है। पूर्व चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में चार महीने पूर्व निलंबन की कार्रवाही किया था। तब से चौकी सिपाहियों के भरोसे चल रही है। चौकी इंचार्ज की तैनाती न होने के लोग भी परेशान हो रहे हैं।