करछना: कचरा गांव से घर के सामने खड़ी अधिवक्ता की बाइक हुई चोरी, दूसरे दिन नाल के पास झाड़ी से बरामद
करछना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी अधिवक्ता सुरेश कुमार पटेल पुत्र कृष्ण मोहन पटेल कचरा ग्राम सभा में बीते कई वर्षों से घर बनाकर परिवार के साथ रहा करते हैं। शनिवार रात को घर के सामने खड़ी बाइक उचक्कों ने उड़ा दिया। सुरेश कुमार के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई । देर रात तक खोजबीन किया लेकिन कहीं भी बाइक का सुराग नहीं चल सका। रविवार नाला के झाड़ी में बरामद हुआ।