करछना: नैनी सेंट्रल जेल का डीजी जेल पीसी मीणा ने किया निरीक्षण
प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल का रविवार को डीजी जेल पीसी मीणा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के अंदर बंदियो को मिलने वाली सुविधाएं, जेल की पाठशाला, लाइब्रेरी, अस्पताल सहित माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीते दिनों अली के बैरक में 1100 रुपए मिले कैस के मामले में भी जेल के कर्मचारियों से पूछताछ किया।