शिवपुरी: सलैया सिरसौद में हाइवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया और सिरसौद में शनिवार की दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-(NH-27) की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए हाईवे प्रशासन ने अभियान चलाया। कॉरिडोर मैनेजर निर्देशन में टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे और मिट्टी डालकर बनाए गए अवैध रास्तों को हटाया। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी