मगहर नगर पंचायत में गुरुवार को शासन स्तर पर मनोनीत तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी व एसडीएम अरुण कुमार ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरु जमा अंसारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए सभासद योजनाओं को जमीन पर उतारकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।