चितरंगी: बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बहरवा टोला से हेरोइन तस्करी के मामले में 02 इनामी फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जी के मार्गदर्शन बरगवां थाना प्रभारी को सफलता मिली है जहां बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बहरवा टोला में छापा मार कार्यवाही के दौरान 02 युवकों के कब्जे से 70 हजार कीमत स्मैक हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।