चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने ग्राम तेंदुहा पोडी मार्ग में हुए एक युवक के हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुहा पोडी मार्ग में गोली मारकर एक युवक की हत्या बीते दिवस दिनांक 13.07.2024 को दोपहर करीब 12:30 बजे कर दिया गया था जहां पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओपी चितरंगी के नेतृत्व में तीन टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।