चितरंगी: जिला परिवहन अधिकारी ने सिंगरौली-बरगवां मार्ग में बिना परमिट व टैक्स के 09 ट्रक समेत 01 ऑटो वाहन को जप्त कर की कार्यवाही।
जिला परिवहन अधिकारी सिंगरौली विक्रम सिंह राठौर ने सिंगरौली-बरगवां मार्ग में विशेष जांच अभियान के दौरान बगैर परमिट एवं टैक्स जमा किए चल रहे 09 ट्रक समेत 01 ऑटो वाहन को जप्त कर की कार्यवाही,वही 03 वैन वाहनों से 9000 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।