चितरंगी: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के द्वारा मोरवा थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
दिनांक 14-15/07/2024 की मध्य रात्रि में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा मोरवा थाने का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ सफाई का निरीक्षण किया गया इसके बाद थाने का मालखाना,शस्त्रागार,रिकॉर्ड रूम, हवालात,सीसीटीवी रूम एवं अन्य कक्षों को चेक किया गया।