चितरंगी: रात में घर में घुसकर चाकूबाजी कर लूट करने वाले 03 शातिर लुटेरो को 24 घंटे के अन्दर जयंत पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के सतत निगरानी में विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंत चौकी पुलिस ने आज घर में घुसकर चाकू बाजी करके लूट करने वाले 03 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया और लूट की सामग्री एवं नगदी रुपया बरामद किया गया।